बिहारशरीफ, नवम्बर 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले के 45 हजार से अधिक युवा अपने प्रदेश से बाहर रहकर काम कर रहे हैं। उनके पास परिवार के पालन-पोषण के लिए इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्हें अपने गांव या शहर में रोजाना काम नहीं मिल रहा है। इससे परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। वे अपने परिवार की खातिर दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में जाने को विवश हैं। इस कारण राजगीर से खुलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस और अजीमाबाद मेल से युवा रोजाना अन्य प्रदेश जा रहे हैं। पलायन कर रहे इन युवाओं ने बताया कि बिहार की युवा शक्ति से हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्य उड़ान भर रहे हैं। फिर बिहार इन युवा शक्ति का पूरा उपयोग क्यों नहीं कर पा रहा है। हर हाथ को यहां काम मिलेगा, तो सभी परिवार खुशहाल होंगे। साथ ही, राज्य का भी तेजी से विकास होगा। पलायन कर रहे इन युवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.