बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- बिहारशरीफ। कोर्ट परिसर और वहां का अधिवक्ता संघ भवन काफी संवेदनशील इलाका है। गवाही को लेकर कोर्ट परिसर में पहले दो मर्डर हो चुके हैं। बरामदा में बम भरे थैले मिल चुके हैं। बावजूद, पर्याप्त सुरक्षा की कमी है। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ भवन में सुरक्षा पूरी तरह से नदारद है। वहां मुख्य गेट से बिना जांच के ही लोग बेधड़क आते-जाते हैं। जबकि, इस कोर्ट में रोजाना आठ हजार से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। सुरक्षा के नाम पर चारों तरफ घेराबंदी और तीन द्वार हैं। वहां पुलिस तो तैनात हैं, लेकिन आने-जाने वालों की गहन तलाशी तक नहीं ली जाती है। तलाशी के नाम पर कोर्ट परिसर में जाने के पहले मेटल डिटेक्टर से होकर लोगों को जाना पड़ता है। उनके पास मिले सामान को वहीं रखवा लिया जाता है। तीनों गेटों पर तैनात जवान किसी की तलाशी लेना तो दूर, पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.