लखनऊ, मार्च 22 -- यूपी में भ्रष्टाचार मामले में आईएएस अफसर अभिषेक सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा। अखिलेश ने तंज कसते पूछा, इनकी सम्पत्ति पर बुलडोज़र चलेगा या बँटवारे से सब निपट जााएगा। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर अखिलेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अब समझ में आया भाजपा सरकार में इंवेस्टमेंट समिट क्यों कराई जाती रही हैं, इसके पीछे निवेश नहीं, कमीशनखोरी का भाजपाई लालच काम करता है, तभी ऐसे अनुभवी अधिकारी को इतना महत्वपूर्ण काम दिया गया। प्रदेश भर की स्किल मैपिंग करवाने की बात करनेवाले, ऐसे अधिकारी के मन-मस्तिष्क की चतुराई को नहीं समझ सके या फिर जब तक ये गोरखधंधा सबकी मिलीभगत से चलता रहा, तब तक चुप थे और जब बात उछल गयी तो मजबूरन दिखावटी क़दम उठाना ही पड़ा। इनकी सम्पत्ति पर बुलडोज़र चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.