देहरादून, दिसम्बर 2 -- देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन को ज्ञापन भेजा है। यूनियन ने इनकम बढ़ाने के लिए ठोस प्लान तैयार करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के अक्तूबर और नवंबर का वेतन भुगतान करने की भी मांग की है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रोडवेज कई सालों से आर्थिक संकट से गुजर है। इससे बाहर निकलने के लिए प्रबंधन को ठोस प्लान बनाना होगा। नई बसों की खरीद करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...