नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में मिडिल क्लास के लिए अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत इनकम टैक्स कलेक्शन बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि देश में मिडिल क्लास को दबाया जा रहा है। उन्होंने 2026-27 के केंद्रीय बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश में मिडिल क्लास को दबाने का कोई सबूत नहीं है, बल्कि उनके आगे बढ़ने के सबूत जरूर हैं।क्या कहा वित्त मंत्री ने? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- वास्तव में, पिछले दस साल में किए गए आर्थिक सुधारों के कारण ऐतिहासिक रूप से मध्यम वर्ग का विस्तार हुआ है। इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। सीतारमण ने कहा कि आज टैक्स योग्य आय वाले लोगों की संख्या अधिक है। अब संगठित क्षेत्र में अधिक आय दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था अब केवल कुछ गिने-चुने वर्ग ...