कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर, संवाददाता इत्र कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। घटना के बाद पहुंचे मीडिया कर्मियों से कारोबारी के परिवार ने बातचीत करने से मना कर दिया। आजाद नगर निवासी संदीप गुप्ता का केमिकल परफ्यूम का कारोबार है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे उनकी पत्नी 48 वर्षीय शुभी गुप्ता लहूलुहान हालत में घर के बाहर फुटपाथ पर पड़ी मिलीं। पड़ोसियों ने उन्हें देखकर परिजन को जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। पुलिस को परिजन ने बताया कि शुभी रोज की तरह स्नान कर छत पर रखे तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने गई थी। इस दौरान वह छत से कैसे गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.