कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज,संवाददाता। सर्दी का आगाज होते ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार की रात चोरों ने शहर में एक इत्र कारखाने से हजारों का माल पार कर दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित इत्र व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हांथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि चोरी के माल समेत पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है।सदर कोतवाली की तलैया चौकी के मोहल्ला छिपट्टी निवासी इत्र ब्यापारी धर्मेन्द्र जैन पुत्र मोहनलाल का दीदारगंज में इत्र कारखाना है। विगत 15 दिसम्बर की देररात तीन चोर दीवार फांद कर इत्र कारखाने में दाखिल हो गये। चोरों ने सबसे पहले कारखाने में रखे इत्र बनाने के बर्तन में भरा माल टंकी में पलट दिया। जिसके बाद तांबे से निर्मित तीन खाली भभका इत्...