बुलंदशहर, अगस्त 18 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के समागम में युवाओं को इतिहास से सीखकर अपनी पहचान बनाने तथा समाज को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। रविवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित ए डी फार्म हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री राम दरबार के सम्मुख दीप जलाकर किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विकास चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रणवीर सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन पी सिंह नोएडा, विजयवीर सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय गोविन्द सिंह आदि ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत का इतिहास क्षत्रिय महापुर...