दरभंगा, जनवरी 20 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी इतिहास विभाग में पांच फरवरी को मध्यकालीन इतिहास लेखन में सर जदुनाथ सरकार का योगदान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार के आयोजन का निर्णय मंगलवार को विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक में लिया गया। मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नैयर आजम, डॉ. अमीर अली खान, डॉ. मनीष कुमार, शोधार्थी अंशु जायसवाल, रजनीकांत, सिद्धार्थ कुमार, सरोज कुमार, अनिल उरांव, रश्मि कुमारी, प्रशांत कुमार, मुकेश कुमार झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...