सहारनपुर, फरवरी 8 -- शनिवार को जेवी जैन कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में इतिहास विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोचर महाविद्यालय, रामपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार ने भारतीय संस्कृति के बहुमुखी आयाम विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता ने की। व्याख्यान के दौरान डॉ. आलोक कुमार ने भारतीय संस्कृति के विविध मूर्त एवं अमूर्त पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विभिन्न परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की अद्भुत क्षमता रखती है और आपसी सांस्कृतिक सम्मान से ही समाज और देश प्रगति कर सकता है। इस अवसर पर प्रो. सीमा चौधरी, डॉ. नेहा, डॉ. वंदना रहेला, डॉ. वशिका पहाल, श्वेता बंसल, शोध छात्र ब्रह्म प्रकाश, अंकुश कुमार, छात्रा शशि नौटियाल, अनन्या श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.