औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शनिवार को कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। चौथे दिन जिलेभर में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल गृह विज्ञान में 3642 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3381 उपस्थित हुए, जबकि 261 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट इतिहास विषय में 281 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 264 ने परीक्षा दी और 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर के नौ व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी सुबह की पाली में हुई। इनमें 155 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 151 उपस्थित और 4 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार शनिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.