हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सचल दलों ने लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 15,768 परीक्षार्थियों में से 14,655 उपस्थित रहे, जबकि 1,113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट के विभिन्न व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में 676 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 644 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 32 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस विषय में कुल 1,906 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 1,686 परीक्षार्थी उपस्थित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.