नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। जनपद में 60 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शनिवार को परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में में आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल में गृहविज्ञान और इंटर में कई विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर की इतिहास की परीक्षा हुई। जनपद के साथ केंद्रो पर कठिनाई के बीच शनिवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। गृहविज्ञान में 6224 में से 5857 छात्र शामिल हुए। 367 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, इंटरमीडिएट की इतिहास में 4257 में से 4036 छात्र ने परीक्षा दी। 2214 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते समय छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पेपर बेहद ही आसान आया था, पहले की गई तैयारी से आसानी हुई। इतिहास के अध...