रिषिकेष, दिसम्बर 26 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। वीर बाल दिवस पर सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन निकाला। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका। वक्ताओं ने लोगों को वीर बाल दिवस की महत्ता के बारे में बताया। शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा ऋषिकेश में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत सिख समाज के लोगों ने नगर में नगर कीर्तन निकाला। इसके बाद गुरुद्वारे में सभी ने गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और फतह सिंह को याद किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि इतिहास की सबसे निर्भीक शहादतों में यह शहादत सम्मिलित है। प्रत्येक बच्चे को इससे प्रेरणा मिलेगी, इसलिए यह वीर बाल दिवस के रूप मनाया जाएगा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.