अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के प्राध्यापकों का अध्ययन भ्रमण दल वापस लौट आया है। पीजी कॉलेज रानीखेत के प्राध्यापक डॉ. राहुल चंद्रा ने भी इस प्रशिक्षण में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि यह अध्ययन भ्रमण प्रयागराज में संपन्न हुआ। इस दौरान त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, खुसरो बाग और इलाहाबाद संग्रहालय सहित प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के इतिहास की जानकारी हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...