मधुबनी, फरवरी 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता । बिहार बोर्ड के तहत शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। छात्रा नेहा कुमारी, रश्मि कुमारी, गुड़िया कुमारी ने बताया कि इतिहास में राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े प्रश्न सीधे थे। राहुल कुमार, आशीष कुमार ने बताया कि भूगोल में मानचित्र कार्य आसान रहा। वहीं नागरिक शास्त्र के कुछ प्रश्न ने छात्रों को उलझाया । कुछ छात्रों ने बताया कि अर्थशास्त्र के लघु उत्तरीय प्रश्न पाठ्यपुस्तक आधारित थे, जिससे लिखने में सुविधा हुई। अधिकांश परीक्षार्थियों का मानना है कि इसमें अच्छे अंक मिल सकते हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र से सवाल पूछे गए। इतिहास में स्वतंत्रता आंदोलन और प्रमुख आंदोलनों से जुड़े प...