नई दिल्ली, जून 16 -- यूपी के हरदोई में सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहने पर एक महिला बुरी तरह भड़क गई। महिला ने सेल्समैन के सीने पर पिस्तौल तान दी। उसने सेल्समैन को धमकी देते हुए कहा, 'इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।' इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ पुलिस ने पिस्तौल समेत 25 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार की देर शाम पसनेर के पास पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के लिए यह परिवार पहुंचा था। कार ड्राइवर चला रहा था। उसमें दो महिलाएं और एक पुरुष बैठे हुए थे। सीएनजी भरवाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.