नोएडा, फरवरी 1 -- इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण से पूछा है कि सेक्टर के बीच इतनी गहराई तक खुदाई और जलभराव कैसे हुआ। अगर खनन विभाग की तरफ से खुदाई की एनओसी दी गई थी तो उसका भी ब्योरा उपलब्ध करवाया जाए।नोएडा अथॉरिटी से पूछे सवाल जिस गड्ढे में गिरकर मौत हुई थी, उसकी खुदाई को लेकर एसआईटी ने जानकारी मांगी थी। उसकी जानकारी विभागों ने भेज दी है। इसमें बताया है कि गड्ढे की गहराई जलभराव समेत 55 से 70 फीट होने का अनुमान है। प्राधिकरण की तरफ से जवाब में वर्क सर्कल-10 के जेई एई का नाम दिया गया था। एसआईटी ने जीएम और वरिष्ठ प्रबंधक की भी जिम्मेदारी पर जवाब मांगा है। सड़क सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नोएडा ट्रैफिक सेल से जिम्मेदारों के नाम मांगे हैं। इन सवालों के जवाब प्राधिकरण की तरफ से भेजे जाने की सूचना...