अयोध्या, अगस्त 9 -- अयोध्या, संवाददाता। चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयान का समर्थन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया है। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने महर्षि वाल्मिकि एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसआईआर में कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बिहार में बन रहा है। चालीस मरे हुए लोगो का एक बूथ पर वोट बन रहा है। बीएलओ खुद बैठकर लोगो का फार्म भर रहे है। उनके हस्ताक्षर बना रहे है। इतना बड़ा फ्राड हो रहा है। 65 लाख वोट काट दिए, अब चुनाव का मतलब क्या बचा। इसकी सड़क व सदन के स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब गड़बड़ी हुई थी, तब यह सारी बातें हमने कही थी। छोटे-छोटे घर में 25-25 वोट बने थे। हमने प्रमाण दिया था। केन्द्रीय मंत्री के घर में 33 वोट बने थे। इसका प्रमाण भी दिया था। पूरा आंकड़ा दिया था। दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.