जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- टाटानगर या चक्रधरपुर मंडल के यात्री अब स्टेशन पर बिकने वाला जनता खाना लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। पुड़ी, सब्जी और अचार की बजाय यात्री इडली, समोसा, बिरयानी, बर्गर, चाउमिन, आलू पराठा और ब्रेड-बिस्किट जैसी चीजें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रेलवे की ओर से 1 जनवरी से 24 अप्रैल तक कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल के छोटे-बड़े स्टेशनों पर जनता खाना का एक भी पैकेट नहीं बिका, जबकि स्टॉल और रेस्टोरेंट संचालक रोजाना 10-15 पैकेट बनाकर यात्रियों का इंतजार करते हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अगर रेलवे स्टेशनों से जनता खाना की बिक्री बंद कर दे तो आश्चर्य नहीं होगा। रांची, धनबाद, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े स्टेशनों से भी जनता खाना का एक भी पैकेट बिकने की सूचना रेलवे को नहीं मिली है। हालांकि, चक्रधरपुर मंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.