लखीसराय, जनवरी 30 -- चानन। चानन पुलिस द्वारा चलाए गए घर-पकड़ अभियान में इटौन गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि यमुना राय के पुत्र संतोष राय एवं सुधीर राय दोनों भाई को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम कंट्रोल को लेकर चानन पुलिस द्वारा लगातार पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। इन दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे जिसके आलोक में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...