गोंडा, फरवरी 2 -- मेहनौन, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और गर्मीण क्षेत्रों में लाखों की लागत से कूड़ा निस्तारण केन्द्र का निर्माण हुआ था। केंद्रों के क्रियाशील न होने से कूड़ा निस्तारण केन्द्र निष्प्रयोज्य हैं। इन्हीं दिक्कतों से ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। इटियाथोक मुख्य चौराहे के पास बाबा मुन्नी लाल मार्केट के ठीक सामने कस्बे का सूखा और गीला कचरा यहां डंप है। कचरे से निकलने वाली बदबू से मार्ग पर चलने वाले राहगीरों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में कस्बे के कूड़े को खरगूपुर मार्ग पर डंप किया जाता था वहां जब विरोध हुआ तो फिर से इटियाथोक मुख्य चौराहे के पास कस्बे के कूड़े को डंप किया जाने लगा। मुख्य मार्ग पर डंप हुए कूड़े से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पूर्व में बने कूड़ा निस...