आरा, नवम्बर 19 -- बड़हरा,संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बड़का इटाहना ब्रह्म स्थान के पास पूजा करने आए व्यक्ति की मंगलवार की रात्रि में मौत हो गई। मृतक राजकिशोर प्रसाद रात्रि के समय शौच करने गये थे। इसी क्रम में उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गये। उनकी नाक से खून बह रहा था। मृतक की पहचान पटना जिले के गोपालपुर, अस्दुल्लाचक निवासी सतीश प्रसाद के पुत्र राजकिशोर प्रसाद के रूप में हुई है। कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मृतक राज किशोर प्रसाद हमेशा पूजा-पाठ करने के लिए बड़का इटाहना ब्रह्म स्थान आते थे। रात्रि में अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाने की ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मृतक का साला राकेश राज घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.