इटावा औरैया, जनवरी 2 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात घने कोहरे में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में पक्का बाग ओवरब्रिज के पास हरियाणा के अहलनाबाद से जिप्सम लादकर बनारस जा रहा एक ट्रक आगे चल रहे नमक से लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर से जिप्सम वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह नमक से लदे ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद जिप्सम से भरे ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के वक्त ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। आग तेजी से पूरे केबिन में फैल गई और ड्राइवर की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को देखते हुए दमकल विभाग की एक के बाद एक तीन गाड़ियों को मौके पर बुलाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.