इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण गुरुवार रात करीब दो बजे फिरोजाबाद जनपद की पुलिस की कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फिरोजाबाद पुलिस लाइन की कार लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के आरक्षी श्रीपाल और रमन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए लखनऊ गए थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों पुलिसकर्मी रात में कार से वापस फिरोजाबाद लौट रहे थे। कार को आरक्षी श्रीपाल चला रहे थे। जैसे ही एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में भरतिया के पास पहुंचे। उस समय कोहरा काफी घना था और दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान आगे चल रहा एक वाहन चालक को दिखाई नहीं दिया और पुलिस की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.