इटावा औरैया, जनवरी 9 -- बब्बर शेर का दीदार करना है, तो फिर इटावा सफारी पार्क आइए, यहां बब्बर शेर मिलेंगे। इसके साथ ही कई अन्य वन्य जीव भी देखने के लिए मिलेंगे। इटावा सफारी पार्क रेल की पटरियों पर भी दिखेगा। रेलवे सफारी की विशेषताएं बताने लगा है। यह विशेषताएं भी एक ऐतिहासिक इंजन के माध्यम से बताई जा रही हैं। यह इंजन लखनऊ के आलमबाग रेलवे स्टेशन के डीजल शेड क्षेत्र में खड़ा किया गया है। इस इंजन को शेर की थीम और उससे मिलते जुलते रंगों से सजाया गया है। रेलवे के आलमबाग रोड के ऐतिहासिक डब्लूडीजी-412722 इंजन को सफारी के शेरों की थीम पर तैयार करके रेलवे ने इस इंजन को रेलवे ने इटावा सफारी पार्क को समर्पित किया है। इस इंजन पर सफारी के बारे में जानकारी दी गई है। सफारी पार्क इटावा की शान मानी जाती है और अब इटावा सफारी पार्क एक ऐतिहासिक इंजन के माध्यम ...