इटावा औरैया, फरवरी 21 -- शनिवार को यूपी बोर्ड की गृहविज्ञान व इतिहास में 353 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। दोनो पालियों में मॉनीटरिंग सेल परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की गई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शनिवार को कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान एवं इण्टरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के विषयों तथा द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा केंद्रों निर्धारित पर हुई। प्रथम पाली में 5369 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 5063 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । 306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 890 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 843 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । 306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल मिलाकर 353 परीक...