इटावा औरैया, फरवरी 5 -- मतदाता सूची के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 1 लाख 37 हजार 500 मतदाताओं को नो मेपिंग के नोटिस दिए गए थे, उनकी सुनवाई चल रही है और जवाब में कागजात दाखिल किए जा रहे हैं। लेकिन इसकी गति धीमी है और अभी तक लगभग 31000 मतदाताओं ने हीं नोटिस के जवाब में अपने कागज दाखिल किए हैं। इस हिसाब से एक लाख से अधिक मतदाताओं को अपने कागजात दाखिल करने हैं। 21 जनवरी से नो मेपिंग वाले नोटिसों की सुनवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया था। इसके लिए 41 अधिकारियों को एईआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इन नोटिसों के मामले में सुनवाई कर रहे हैं। नोटिस में जो कागजात मांगे गए है उन कागजातों को जमा कराया जा रहा है लेकिन एक पखवाड़े में 31000 मतदाताओ ने ही सुनवाई स्थलों पर पहुंचकर अपना जवाब लगाया है। इस बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.