इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- शहर के पक्का तालाब क्षेत्र में स्थित गमा देवी मंदिर के पीछे बने करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में रविवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसी गड्ढे में उसका दोस्त गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के शिवा कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय शिव प्रताप पुत्र लाल सिंह भदोरिया और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के प्रभु अड्डा शांति कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा पुत्र राकेश वर्मा बचपन के दोस्त थे। आकाश वर्मा की ससुराल साईं मंदिर के पीछे स्थित है। रविवार रात शिव प्रताप और आकाश वर्मा वहां गए हुए थे। इसी दौरान...