इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- इस समय पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र भरे जाने का काम चल रहा है । इन्हें विद्यालय से फॉरवर्ड किया जाना है लेकिन अभी तक इन कक्षाओं के 2833 छात्रवृत्ति आवेदन फॉरवर्ड नहीं हुए हैं । इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है और छात्रवृत्ति आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा है कि अभी भी काफी संख्या में छात्रवृत्ति आवेदन विद्यालय स्तर पर लंबित हैं यह ठीक नहीं है। इनको तत्काल फॉरवर्ड किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि दो दिन में सभी फॉर्म फॉरवर्ड कर दिए जाएं ,अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी । पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए विद्यालयों में आवेदन किए जाते हैं औ...