इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- जिले के बहुचर्चित और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के प्रिय गांव मड़ैया फकीरे में इन दिनों जमीन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। गांव में लगभग 150 वर्षों से बसे दो दर्जन से अधिक परिवार गंभीर संकट में हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी आबादी वाली जमीन को स्थानीय स्तर पर सक्रिय कुछ नेताओं और भूमाफिया जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों की मिलीभगत से गलत तरीके से बेचा गया है। इससे पूरे गांव में तनाव और भय का माहौल फैल गया है। गांव के रामबहादुर, विवेक, तुलसीराम, ख्यालीराम, लालसिंह, लालाराम, राकेश, रामनरेश, थान सिंह, दर्शन सिंह, होरीलाल, बलराम, पुत्तुलाल, दूधनाथ, शिवप्रताप, तोताराम, लाखन सिंह, वसंत लाल, धर्मेंद्र, भारत, रमेश, हेत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वज पिछले डेढ़ सौ साल से इसी जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.