इटावा औरैया, फरवरी 23 -- कस्बा मोहल्ला बालूगंज के मुख्य बाजार में पिछले 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है, जिससे क्षेत्र में अंधेरा बना हुआ है और राहगीरों को परेशानी हो रही है। सभासद सुशील पोरवाल ने नगर पालिका अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि अंधेरे के कारण सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी जल्द समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...