इटावा औरैया, जनवरी 6 -- 12 साल पहले नोएडा में सस्ती जमीन के नाम पर धोखाधड़ी और घर में घुसकर जानलेवा हमला करने पर कोर्ट के आदेश पर चौबिया पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चौबिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बदायूं के थाना बजीरगंज के निमठौली गांव के संजीव यादव, उसका पुत्र, थाना बजीरगंज के बरौर अमानुल्लापुर निवासी ममनेश उर्फ लुच्चा, इसी थाना क्षेत्र के मीरापुर का रहने वाला भूपराम मौर्य उर्फ ठगरा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिसंबर 2012 में उसके पति की मुलाकात सैफई महोत्सव में संजीव ...