इटावा औरैया, फरवरी 6 -- चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने छात्र-पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस के कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एक माह तक जिले के पांच थानों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझेंगे। थाना सैफई में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. नीरज एवं जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में थाना सैफई में छात्र-पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉ. नीरज ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माई भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। थाना सैफई, बकेवर,...