इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- इटावा, संवाददाता। इष्टिकापुरी (इटावा) की धरा पर चल रहे 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ के अंतर्गत सोमवार को एक अत्यंत पवित्र एवं दिव्य अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यज्ञ मण्डप में प्रवेश के पश्चात अरण्य मंथन के माध्यम से अग्नि भगवान का प्राकट्य विधिवत सम्पन्न हुआ।अग्नि भगवान के प्राकट्य के बाद महायज्ञ में आहुतियां की गूंज शुरू हो गई ।पहले दिन यज्ञ करने वाले श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दिया । सैकड़ों वेदपाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जब अग्नि प्रकट हुई, तो सम्पूर्ण वातावरण में एक अद्भुत दिव्यता और ऊर्जा का संचार हुआ। उस क्षण सम्पूर्ण यज्ञशाला "स्वाहा" की मंगलध्वनियों से गूंज उठी। ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं देवता इस दिव्य यज्ञ में सहभागी हो गए हों। यज सम्राट रामदास महार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.