इटावा औरैया, फरवरी 9 -- जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि 11 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा । यह मेला विशाल विधि महाविद्यालय इकदिल में लगेगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में छह कंपनियां आएंगी, जो अपनी रिक्तियों के लिए बेरोजगारों का साक्षात्कार लेंगीं। उन्होंने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अपने कागजात सहित रोजगार मेले में पहुंचने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...