इटावा औरैया, जनवरी 9 -- एसआईआर में मतदाता सूची के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद यह सूची बीएलओ और राजनैतिक दलों को सौंप दी गई है। अब आयोग के निर्देश पर 11 जनवरी को सभी बीएलओ अपने अपने बूथों पर बैठेंगे और मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाएंगे। मतदाता बूथ पर जाकर सूची देख सकते हैं। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 11 जनवरी काे बूथों पर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। बूथों पर मतदाता सूची को पढ़कर भी सुनाया जाएगा। जो मतदाता एएसडीडी सूची में उनके नाम भी बताएं जाएंगे। नो मैपिंग वाले 1 लाख 37 हजार 500 मतदाताओं के घरों पर बीएलओ खुद नोटिस लेकर जाएंगे। वहीं उनके प्रपत्र भरवाए जाएंगे। मतदाताओं को कहीं आने जाने की जरूरत नहीं है। इस बीच बूथ बढ़ जाने से बूथ नम्बर भी बदल गए हैं इसके कारण मतदाताओं को बूथ खोजने में परेशानी हो रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.