इटावा औरैया, फरवरी 19 -- राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड किनारे केस्त मोहल्ले में स्थित 33/11 केवी फीडर पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बूंदाबांदी के कारण केविल बॉक्स में मोस्चर आ गया, जिससे जसवंतनगर से बलरई, जुगोरा व सिरसा बीबामऊ को जाने वाली 33 केवी लाइन बाधित हो गई। इसके चलते तीनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति करीब 11 घंटे तक ठप रही। बिजली गुल होने से जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर समेत एक सैकड़ा से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों को पूरी रात परेशानियां झेलनी पड़ीं। गुरुवार सुबह दैनिक कार्यों के साथ पशुओं के लिए पानी की किल्लत भी रही। इधर सीबीएसई व यूपी बोर्ड परीक्षाएं चलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। संबंधित परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.