इटावा औरैया, नवम्बर 9 -- इटावा, संवाददाता । सरकार की ओर से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है लेकिन किसान इसमें पर्याप्त रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक जिले में लगभग 52 फीसदी किसानों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई है। 1,33, 229 किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। अब अगले महीने किसान सम्मान निधि की रकम आ सकती है ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री नही कराने वाले किसानों की सम्मान निधि की रकम लटक भी सकती है। फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग की ओर से गांवों में कैंप पहले लगाए गए थे अब एक बार फिर कैंप लगाए जा रहे हैं। लेकिन उनमें भी किसानों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसका नतीजा यह निकला कि अभी तक आधे किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। पिछले दिनों यह कहा गया था कि सम्मान निधि उन्हीं किसानों को मिलेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.