इटावा औरैया, फरवरी 22 -- इटावा, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद ने होली और ईद से पहले वेतन और पेंशन के भुगतान की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि 2 मार्च को होली है और 21 मार्च को ईद है। इसलिए सभी कर्मचारी, शिक्षकों, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ियों, रसोइयों, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान होली से पूर्व कर दिया जाना चाहिए। इसी तरह पेंशनरों की पेंशन का भुगतान भी होली से पूर्व कर दिया जाए। इससे वे अपने परिवार के साथ त्यौहार खुशी से मना सकेंगे, देरी से भुगतान होने पर त्यौहार मनाने में परेशानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...