इटावा औरैया, फरवरी 23 -- शहर के मोहल्ला छिपैटी पटीगली में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में होली के रंग खाटू नरेश के संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 27 फरवरी को शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी रमेश सक्सेना एडवोकेट व राजेश कुमार शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें बाहर से आने वाले कलाकार खाटू नरेश के भजन प्रस्तुत करेंगे। छप्पन भोग भी लगाया जाएगा और पुष्प वर्षा करने की साथ ही प्रसाद वितरण का कार्य भी होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.