इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- कर्वा खुर्द निवासी दीप माला ने थाने में अपने पति के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 11 दिसंबर को उनके 35 वर्षीय पति दीपू होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाने की बात कहकर दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी ले गए थे। रात करीब नौ बजे तक भी वह वापस नहीं आए। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ की। आसपास के बाजार और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्जकर लापता की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...