इटावा औरैया, जनवरी 27 -- कुरसेना गांव की तरफ स्थित एक होटल पर अहीर टोला मोहल्ले के रहने वाले 32 वर्षीय सतेंद्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह को पांच युवकों ने मिलकर पीट दिया। हमले में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांचपड़ताल जारी है। अभी तक पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...