इटावा औरैया, मार्च 19 -- जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में डीएम ने राजनैतिक दलों के बीएलए नियुक्त न होने पर नाराजगी जताई और राजनैतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में अलग अलग पार्टी के 1342 बीएलए बूथ लेवल एजेंट बनाए जाए। डीएम अवनीश राय ने कहा कि बीएलए और बीएलओ आपस में सामंजस्य बनाए रखे। बीएलए नियुक्त हो जाने से बीएलओ का काम काफी हल्का हो जाएगा। फैमिली क्लबिंग सॉफ्टवेयर को लेकर चर्चा की व उसे सुधारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को मशीनरी पर भरोसा क्यों नहीं है। वोटिंग एक वालिटंरी एक्टिविटी है, मैंडेटरी एक्टिविटी नहीं है। यदि कोई मतदाता अपने पहचान पत्र की फोटो या अपना नाम बदलवाना चाहता है तो वह एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.