इटावा औरैया, जनवरी 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर रविवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य हिन्दू समाज को सम्मेलन के प्रति जागरूक करना रहा। रैली कस्वा के मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के रंग में रंग गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से नगर भ्रमण करते हुए लोगों से विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.