इटावा औरैया, जनवरी 12 -- हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को पीएचडी की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया है उन्हें यह सम्मान हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।संजीव कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर देश भर से चयनित शिक्षाविदों तथा शिक्षा संस्थान प्रमुखों को इस समारोह में उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यह उपाधि उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश राजेश टंडन कैबिनेट सचिव अभिषेक वर्मा तथा मॉरीशस की पूर्व मंत्री शीला बाई की उपस्थिति में प्रदान की गई। प्रबंधक राहुल गुप्ता कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.