इटावा औरैया, फरवरी 3 -- जसवन्तनगर। रामलीला तिराहे से केस्त मार्ग पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास सोमवार शाम बनकटी गांव निवासी 36 वर्षीय सत्यदेव पुत्र राजेश्वर सिंह बाइक की टक्कर में घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया। वहीं, बलरई मार्ग पर बंबा सफाई के दौरान सड़क किनारे डाली गई सिल्ट के कारण कुड़ाखर गांव के पास खंदिया गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू पुत्र रामसेवक की बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...