इटावा औरैया, फरवरी 6 -- कस्बा के किल्ली रोड निवासी 55 वर्षीय सत्यभान सिंह पुत्र गोपीचंद 15 दिन पहले खेतों की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर खड्डे में दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...