इटावा औरैया, फरवरी 23 -- इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परवन्दी निवासी धर्मेंद्र कुमार रविवार की रात घर से बाइक पर पीछे बैठाकर ग्राम खगड़िया बिहार निवासी मुकेश कुमार पुत्र नितेश चौधरी को औरैया छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा रजवाह के पास पहुंची। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे पर फिसल गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...