इटावा औरैया, फरवरी 20 -- क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावट खोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक कार से 44 टीन देशी घी बरामद किया है। बरामद घी की अनुमानित कीमत 3 लाख 94 हजार रुपये बताई जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य राजेश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री देवी मौके पर पहुंचे। टीम ने वाहन में लदे कुल 44 टीन घी की जांच की और नियमानुसार 2 लीटर घी का नमूना सील किया। अधिकारियों ने बताया कि नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...